गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच आपातकालीन तैयारियों पर जोर

ग्रेटर नोएडा: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य, विद्युत, फायर विभाग, आरडब्ल्यूए और उद्यमी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और बिना घबराहट के अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर ध्यान न देने की अपील की, साथ ही कहा कि ब्लैकआउट, स्कूल बंद करने या अन्य गाइडलाइनों से संबंधित कोई भी आदेश जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को कंट्रोल रूम स्थापित कर टोल-फ्री नंबर जारी करने और जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने आरडब्ल्यूए से सोसाइटियों में लिफ्ट के विद्युत कनेक्शन को ब्लैकआउट के दौरान सुचारू रखने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने पुलिस या सेना की मूवमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की भी सलाह दी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, फायर और विद्युत विभाग ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुरुष के साथ किया गया अच्छा सहवास एक औरत को पूर्ण करता

    पुरुष के साथ किया गया अच्छा सहवास एक औरत को पूर्ण करता है, पुरुष और औरत में सम्बन्ध बनाने का वेग किसने ज्यादा है ?? लोग बोलेंगे पुरुषों में लेकिन…

    बैंक अधिकारी ने एफडी से करोड़ों चुराए शेयरों में निवेश किया

    हाल ही में एक और बैंक कर्मचारी द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से करोड़ों रुपये चुराकर शेयर बाजार में निवेश करने का मामला सामने आया है। राजस्थान के कोटा में ICICI…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार चुनाव सर्वेक्षण: एनडीए को बढ़त, लेकिन बेरोजगारी और पलायन मतदाताओं के मूड पर हावी

    बिहार चुनाव सर्वेक्षण: एनडीए को बढ़त, लेकिन बेरोजगारी और पलायन मतदाताओं के मूड पर हावी

    भारत के बहिष्कार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों में रोष, मोहसिन नकवी बोले- ‘कभी भी भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए’

    भारत के बहिष्कार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों में रोष, मोहसिन नकवी बोले- ‘कभी भी भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए’

    IND vs PAK, एशिया कप 2025 फाइनल: PCB ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज की?

    IND vs PAK, एशिया कप 2025 फाइनल: PCB ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज की?

    सूर्यकुमार यादव के ‘भारत-पाक अब प्रतिद्वंद्विता नहीं’ वाले कमेंट पर सलमान आगा का जवाब वायरल

    सूर्यकुमार यादव के ‘भारत-पाक अब प्रतिद्वंद्विता नहीं’ वाले कमेंट पर सलमान आगा का जवाब वायरल

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से राजस्थान की यात्रा: मार्ग, समय और तिथियों की मुख्य जानकारी

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से राजस्थान की यात्रा: मार्ग, समय और तिथियों की मुख्य जानकारी

    भारी बारिश के बाद मूसी नदी उफान पर, हिमायत सागर के द्वार खोले गए

    भारी बारिश के बाद मूसी नदी उफान पर, हिमायत सागर के द्वार खोले गए